NationalUttar Pradesh

मेरठ: बिजली विभाग के कर्मचारी की हरकत, बिना आदेश काट दी बिजली, बर्खास्त

अनमोल शर्मा

मेरठ, 2 मई 2025:

वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध के दौरान मेरठ में बिजली विभाग के कर्मचारी रियाजुद्दीन ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र की करीब 30 कॉलोनियों की बिजली रातोंरात काट दी। 1 मई की रात हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया।

विरोध के तहत मुस्लिम संगठनों ने 30 अप्रैल की रात 9 से 9:15 बजे तक लाइट बंद रखने का आह्वान किया था। लेकिन रियाजुद्दीन ने इस अवधि के बाद जानबूझकर पूरे इलाके की बिजली सप्लाई रोक दी। ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर के हस्तक्षेप पर विभाग ने मामले की जांच की, जिसमें पुष्टि हुई कि शटडाउन बिना रिकॉर्ड और बिना किसी वैध कारण के किया गया।

ये भी पढ़ें:

चीफ इंजीनियर संजय कुमार ने कहा कि यह विभागीय अनुशासन और निष्पक्षता का उल्लंघन है। रियाजुद्दीन को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें  इजराइल में सही सलामत हैं यूपी के 6000 से ज्यादा श्रमिक...सरकार लगातार कर रही निगरानी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link