Uttar Pradesh

गोरखपुर : जमीन की पैमाइश के नाम पर कानूनगो ले रहा था रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा

गोरखपुर, 22 मई 2025:

गोरखपुर जिले की गोला तहसील में तैनात कानूनगो तेज नारायण सिंह को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने बड़हलगंज के अंबेडकर चौक स्थित तिराहे की जमीन की पैमाइश के बदले 15,000 रुपये की मांग की थी।

यह शिकायत मामखोर गांव निवासी कंदर्प दुबे ने एंटी करप्शन टीम से की थी। योजना के तहत टीम ने गगहा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कानूनगो को रिश्वत के रूप में 15,000 रुपये लेते समय पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एंटी करप्शन टीम आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  T20 World Cup: विश्व विजेता भारत की गूंज...पाकिस्तान व यूएई के क्रिकेटर्स ने कही ये बड़ी बात

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link