Uttar Pradesh

“नववर्ष पर क्लीनिक में छेड़छाड़, डीजे डांस पर बवाल”

नोएडा,2 जनवरी 2025

ग्रेटर नोएडा में न्यू ईयर के मौके पर दो घटनाएं हुईं। पहली घटना ग्रेनो वेस्ट की एआईजी पार्क एवेन्यू सोसायटी में हुई, जहां डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। यह विवाद तब शुरू हुआ जब दो लोगों के बीच डीजे पर मनपसंद गाने चलाने को लेकर झगड़ा हुआ, जो बाद में हाथापाई में बदल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को हिरासत में लिया और शांतिभंग की कार्रवाई की।

दूसरी घटना दनकौर के एक क्लीनिक में घटी, जहां एक युवती ने अपने परिचित पर न्यू ईयर की बधाई देने के बहाने छेड़छाड़ का आरोप लगाया। युवती का कहना था कि क्लीनिक में अकेली पाकर आरोपी ने उसे छेड़ा और विरोध करने पर कपड़े भी फाड़ दिए। घटना के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  बजट सत्र से पहले सेहत की पहल : UP विधानभवन में विधायकों-मंत्रियों का हेल्थ चेकअप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link