HealthUttar Pradesh

फतेहपुर सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की लापरवाही, सड़क पर हुआ महिला का सुरक्षित प्रसव

मयंक चावला

आगरा, 15 नवंबर 2024:

फतेहपुर सीकरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसव के लिए आई एक गर्भवती महिला को चिकित्सकों ने खून की कमी का हवाला देते हुए आगरा या भरतपुर रेफर कर दिया। परिजनों के बार-बार आग्रह करने के बावजूद महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती नहीं किया गया।

मजबूरी में परिजनों ने गर्भवती महिला को मोटरसाइकिल पर बिठाकर अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया। लेकिन रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और सड़क पर ही बच्चे का जन्म हुआ। गांव की आशा और एएनएम ने मौके पर पहुंचकर महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई।

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसके बाद महिला को आयुष्मान आरोग्य मंदिर, फतेहपुर सीकरी में भर्ती कराया गया।
इस घटना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। केंद्र पर एंबुलेंस की सुविधा न होने और चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिला की मदद न करने की कड़ी आलोचना हो रही है। चिकित्सा प्रभारी ने इस लापरवाही पर लीपापोती करते हुए किसी ठोस कार्रवाई का भरोसा नहीं दिया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लोकसभा में आज हो सकती है संविधान पर बहस, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पहले भाषण देने की संभावना है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link