Uttar Pradesh

आग में कई टेंट जले, दमकल ने पाया काबू,कोई जनहानि नहीं

महाकुंभ नगर, 28 जनवरी 2025:

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मंगलवार की सुबह सेक्टर पांच में आग भड़क उठी। कई टेंट जले लेकिन दमकल विभाग ने समय रहते ही आग पर काबू पा लिया।

सेक्टर पांच के खाकचौक में महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास का शिविर है। इसी शिविर में पहले आग लगी तेज चल रही हवाओं की वजह से लपटों ने आसपास के टेंटों को चपेट में ले लिया। इसी दौरान वहां दमकल के वाहन पहुंच गए। आग बुझा ली गई आग लग गई। भड़की आग की लपटों ने तेज हवा के कारण दूसरे शिविर को भी चपेट में ले लिया। कई टेंट जल गए हैं। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें  'धुरंधर' की कमाई ने पार किया 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा, ये फिल्म दे रही है बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button