Uttar Pradesh

वाराणसी : वीकेंड पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 26 तक गंगा आरती पर रोक

वाराणसी, 16 फरवरी 2025:

काशी में वीकेंड पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। करीब 20 लाख से ज्यादा लोग वाराणसी पहुंचे, जिससे पूरे शहर में भीड़ का जबरदस्त असर देखा जा रहा है। काशी विश्वनाथ मंदिर में 8-10 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है, क्योंकि दर्शन के लिए 5 से 8 किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है।

शाम 6 बजे के बाद गंगा में नौका संचालन भी बंद

भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 26 फरवरी तक गंगा आरती को रोकने का निर्णय लिया है। साथ ही, शाम 6 बजे के बाद गंगा में नौका संचालन भी बंद रहेगा। वाराणसी के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई है। कई यात्री 24 घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:


बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने शहरभर में बैरिकेडिंग कर दी है। रविवार तड़के 2:45 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर के कपाट खुले, जिसके बाद से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मंदिर में विधिवत अभिषेक और पूजन के बाद दर्शन जारी हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ : उफनाए नाले में बहे सुरेश का दूसरे दिन मिला शव, नगर निगम का जेई सस्पेंड, ठेकेदार पर केस

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link