Uttar Pradesh

एक्शन में पुलिस : लखनऊ और चंदौली में मुठभेड़, दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों घायल

लखनऊ, 16 मार्च 2025:

बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। लखनऊ और चंदौली जनपद में हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में हुई मुठभेड़

लखनऊ के गोमतीनगर विभूतिखंड क्षेत्र में हनीमैन चौराहा रेलवे क्रॉसिंग पर देर रात हुई मुठभेड़ में दबोचे गए बदमाश की पहचान मोहम्मद सरजू शेख के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बच्ची गंभीर हालत में मिली थी। छानबीन में पता चला कि झोपड़ी में रहने वाले परिवार की बच्ची के साथ इलाके में रहने वाले मोहम्मद सरजू ने दुष्कर्म किया है। जांच के दौरान पुलिस ने देर रात हनीमैन चौराहे के पास रेलवे क्रॉसिंग पर एक मुठभेड़ में आरोपी मोहम्मद सरजू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

चंदौली में होली के दिन मासूम से हुआ था दुष्कर्म

चंदौली जनपद में पुलिस ने नवही के पास शनिवार रात एक मुठभेड़ में सुभाष सोनकर नामक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली के ग्राम बिसौरी निवासी सुभाष सोनकर ने होली के दिन 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पीड़िता के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन दिया था। छानबीन के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें  ओडीओपी योजना बनी सक्सेस की चाबी... लोन लेकर खड़ा किया डिजिटल लॉक का कारोबार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link