Lucknow CityUttar Pradesh

कांवड़ियों को नहीं होगी कोई परेशानी, अतिरिक्त बसों से लेकर हर सुविधा का खास इंतजाम

श्रावण मास में हरिद्वार समेत प्रमुख मार्गों पर रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें, चालकों का होगा ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट, रूट डायवर्जन से लेकर यात्रियों की हर सुविधा पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

लखनऊ, 26 जुलाई 2026:

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए यूपी सरकार व्यापक तैयारियां कर रही है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ 24 घंटे सक्रिय रहने वाले कंट्रोल रूम की व्यवस्था करने का फैसला किया है।

प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और बसों के निर्बाध संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि हर क्षेत्रीय मुख्यालय पर 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर उसके समापन तक लगातार सक्रिय रहेगा और यात्रा से जुड़ी सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड भी दर्ज करेगा, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष रूप से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक मार्गों पर भी जरूरत के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कांवड़ मार्ग पर स्थित बस स्टेशनों पर पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई, पूछताछ कक्ष, ध्वनि प्रसारण प्रणाली और खान-पान के स्टॉल सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए गए हैं जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें:

कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा पर भी विशेष जोर रहेगा। सभी बसों की गति निर्धारित सीमा के भीतर रखी जाएगी। हर चालक का अनिवार्य रूप से ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाएगा। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधकों को मंडलायुक्त और डीएम की बैठकों में अनिवार्य रूप से शामिल होकर जिला व पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है, ताकि रूट डायवर्जन और अन्य व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से पालन कराया जा सके।
kanwar-yatra-up-roadways-extra-buses-facilities-pilgrims (2)

जिला प्रशासन की ओर से जारी रूट डायवर्जन प्लान की जानकारी व्हॉट्सएप ग्रुप, फोन और अन्य संचार माध्यमों से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि निगम की बसों के कारण कांवड़ यात्रा किसी भी स्थिति में बाधित न हो। साथ ही बसों का संचालन केवल जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर ही कराया जाएगा जिससे यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।

ये भी पढ़ें  सीएम ने दी टाउनशिप की सौगात, कहा...आकाओं के साथ सो गया सोतीगंज, अब संवर रहा मेरठ

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button