Uttar Pradesh

फर्जी सिपाही ने पुलिस वर्दी पहन थाने में मचाई हड़कंप, फिर पकड़ा गया

हल्द्वानी,7 जनवरी 2025

उत्तराखंड के हल्द्वानी में पुलिस ने एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है, जो यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से उगाही कर रहा था। उसका नाम संजय कुमार है और वह पिछले एक साल से हल्द्वानी में यूपी पुलिस का सिपाही बनकर घूम रहा था। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने पुलिस अधिकारियों को धमकाया और कहा कि वह नवंबर 2020 बैच का सिपाही है, साथ ही यह भी दावा किया कि वह यूपी के कमिश्नर दीपक रावत और सहारनपुर के एसपी के करीबी संपर्क में है।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सच्चाई उगल दी। संजय कुमार ने बताया कि वह एक विवाहिता से प्रेम संबंध में था और उसी के खर्चे पूरे करने के लिए नकली सिपाही बनकर उगाही कर रहा था। एक मकान मालिक ने संजय की संदिग्ध गतिविधियों के कारण उसे घर में घुसने नहीं दिया, जिससे उसकी गतिविधियों की पोल खुल गई।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  महाकुंभ में ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता कर्मी बने चीफ गेस्ट, किया सम्मानित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button