Uttar Pradesh

विकलांग बेटी की हत्या के बाद पिता ने की अपनी जीवन लीला समाप्त

मयंक चावला

आगरा , 29 नवम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के आगरा में विकलांग बेटी की जहर देकर हत्या के बाद पिता ने पंखे पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दुखद घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी का तीन साल पहले देहांत हो चुका है। एक साल पहले उसने दूसरा विवाह किया था।

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के कटरा वज़ीर खान में रहने वाले चंद्र प्रकाश उर्फ पप्पू ने अपनी 14 वर्षीय बेटी खुशी को जहर देने के बाद अपने घर की रसोई में लगे पंखे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घर की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले मृतक के बड़े भाई इंद्रजीत जब सुबह 4:00 बजे चाय बनाने के लिए नीचे आए तो उन्होंने अपने छोटे भाई का शव रसोई में पंखे से लटका देखा। भतीजी खुशी का शव बेड पर पड़ा हुआ था और मुंह से झाग निकल रहा था। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर घटना से अवगत कराया और पड़ोसियों के साथ मिलकर मृतक का शव पंखे से उतार कर बेड पर रख दिया।

ये भी पढ़ें:

पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस सबूत इकट्ठे करने में जुट गई। पुलिस इतनी बड़ी घटना के पीछे क्या वजह रही इस एंगल से जांच कर रही है। वहीं सुबह-सुबह दो मौत के बाद क्षेत्र में भी अलग-अलग चर्चाएं होने लगी।

ये भी पढ़ें  शराब के नशे में पत्नी की हत्या कर पति ने शव को खेत में दफना, फिर भाई ने दी पुलिस को खबर..और खुला राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button