ReligiousUttar Pradesh

मंदिर के गर्भगृह में सशस्त्र सुरक्षाकर्मी लेकर पहुंचा श्रद्धालु, डीएम ने पंडे पर लगाया प्रतिबंध

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 27 जनवरी 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले में मां विंध्यवासिनी के धाम में सोमवार को एक श्रद्धालु असलहा धारी सुरक्षाकर्मी लेकर गर्भगृह में दर्शन करने दाखिल हो गया। डीएम ने ये नजारा देखा तो इसे सुरक्षा में चूक मानते हुए पुरोहित को तीन महीने के लिए मंदिर में प्रवेश करने का फरमान सुना दिया।

सोमवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन निरीक्षण करने मां विंध्यवासिनी के धाम पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने एक श्रद्धालु को असलहे से लैस सुरक्षा कर्मी के साथ गर्भगृह में दर्शन करते देखा। डीएम ने इसे सुरक्षा में चूक मानते हुए साथ में दर्शन कराने गए पंडे को जिम्मेदार माना। डीएम ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी को निर्देश दिया कि इस पंडे को तीन महीने के लिए मंदिर आने जाने पर पाबंदी लगाएं। निर्देश के पश्चात पुलिस अधिकारी ने पंडे का नाम, मोबाइल नंबर तथा फोटो खींचकर कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया।

पंडा समाज बोला, प्रतिबंध का अनुपालन कराए पुलिस बल

Advertisement

इस मामले की भनक पाकर पंडा समाज के लोगों ने सजा पर आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि मंदिर में शस्त्र लेकर जाना प्रतिबंधित है इसका अनुपालन मंदिर पर सुरक्षा में तैनात पुलिस बल का है। इसलिए दोषी पंडा नहीं बल्कि पुलिस, प्रशासन भी है।

एडीजी व आईजी ने देखा व्यवस्था का हाल

इधर एडीजी पीयूष मोर्डिया भी सोमवार को महाकुंभ के कारण हो रही भारी भीड़ को लेकर व्यवस्था का हाल देखने पहुंचे। उनके साथ आईजी, एसएसपी, एडीएम सहित अन्य आलाधिकारियों ने मंदिर सहित विंध्याचल के गंगा घाट आने जाने वाले रास्ते, मंदिर का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें  गाजियाबाद: मास्टर प्लान 2031 के लिए आपत्तियां आमंत्रित, अप्रैल में अप्रूवल संभव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link