CrimeMaharashtra

महाराष्ट्र : नाबालिग युवक-युवती ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, शादी करना चाहते थे दोनों

मुंबई, 27 जनवरी 2025

महाराष्ट्र के मुंबई के विक्रोली स्टेशन इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग कपल ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि उनके परिवार वालों ने दोनों की शादी का विरोध किया था। इसके कारण दोनों ने खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि लड़के की उम्र 19 साल और लड़की की उम्र 15 साल है।

इस घटना के बाद दोनों के परिवार में शोक फ़ैल गया है और दोनों ही परिवार सदमें में है। इस घटना के बाद कुछ देर के लिए रेलवे स्टेशन पर ही अफरा तफरी का माहौल रहा और परिसर में हड़कंप मचा रहा। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को हॉस्पिटल भिजवाया।

जानकारी अनुसार दोनों नाबालिग होने की वजह से और शादी के इनकार के बाद विक्रोली रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर दोनों ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस आत्महत्या के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  बिहार उपचुनाव : प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को मिला 'स्कूल बैग' चुनाव चिह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link