CrimeLucknow City

Lucknow News : प्रेमी संग मिलकर पति को रास्ते से हटाया, बक्से में भरा शव नहर में फेंका, दूसरी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

Mohanlalganj Blind Murder Case : चार साल से चल रहा था प्रेम संबंध, दूसरी पत्नी को पति के पहली पत्नी के पास जाने पर था ऐतराज, मुन्ना उर्फ मुच्छड़ व इकबाल के साथ मिलकर सोफिया ने रची हत्या की साजिश, सोते समय चाकू से हमला, शव को बॉक्स में रखकर बिस्तर के नीचे छिपाया, रात में ई-रिक्शा लोडर से नहर के नीचे फेंका, पुलिस ने 180 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालकर तीन आरोपियों को पकड़ा, 16 वर्षीय बेटा भी पुलिस संरक्षण में

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 18 सितंबर 2026:

यूपी के लखनऊ में मोहनलालगंज पुलिस ने अज्ञात युवक के Blind Murder का खुलासा करते हुए उसकी दूसरी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रामकिशोर वाल्मीकि की हत्या उसकी पत्नी सोफिया बानो ने प्रेमी मुन्ना उर्फ मुच्छड़ व उसके साथी इकबाल उर्फ वसीर के साथ मिलकर की थी। हत्या के बाद शव को लकड़ी के बड़े बॉक्स में छिपाया गया, फिर ई-रिक्शा लोडर से भावाखेड़ा के पास नहर पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। मामले में 16 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

नहर पुलिया के नीचे बॉक्स में मिला था शव

Crime News Lucknow : बीते बुधवार को मोहनलालगंज के भावाखेड़ा में हाईवे किनारे नहर पुलिया के नीचे लकड़ी के बड़े बॉक्स में 35 वर्षीय युवक का अर्धनग्न शव मिला था। शव बिस्तर में लिपटा हुआ था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने मामले को ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच शुरू की। पुलिस, सर्विलांस व अन्य टीमों को युवक की पहचान के साथ हत्या की वजह पता लगाने के लिए लगाया गया।

ये भी पढ़ें:

पहली पत्नी की तहरीर से खुली हत्या की कड़ी

गुरुवार को दुबग्गा के छन्दोइयाखेड़ा निवासी कविता देवी ने मोहनलालगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति रामकिशोर वाल्मीकि की हत्या उसकी दूसरी पत्नी सोफिया बानो ने अन्य लोगों के साथ मिलकर की है। शव छिपाए जाने की बात भी तहरीर में कही गई थी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार टीमें जांच में लगा दीं। पुलिस ने ई-रिक्शा लोडर के रूट पर लगे करीब 170 से 180 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। टेक्निकल व मैनुअल साक्ष्यों के साथ मुखबिर की सूचना से पुलिस ई-रिक्शा तक पहुंची। इसके बाद शुक्रवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पति को दूसरी पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी हो गई थी

पूछताछ में सोफिया बानो ने पुलिस को बताया कि रामकिशोर से उसका करीब चार साल से प्रेम संबंध था। दो साल पहले दोनों ने निकाह कर लिया था। इसी दौरान सोफिया के मुन्ना उर्फ मुच्छड़ से संबंध होने की जानकारी रामकिशोर को हो गई। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर रामकिशोर अपनी पहली पत्नी कविता देवी के पास जाने लगा। सोफिया इसका विरोध करती थी। लगातार हो रहे झगड़ों के बाद उसने मुन्ना उर्फ मुच्छड़ व उसके साथी मो. इकबाल उर्फ वसीर के साथ मिलकर रामकिशोर की हत्या की साजिश रची।

दरवाजा खुला रखा, सोते समय चाकू से हमला

पुलिस के मुताबिक 14 और 15 सितंबर की रात सोफिया ने मुन्ना को घर बुलाया। उसने दरवाजे की चिटकनी खुली रखी। इसके बाद मुन्ना व इकबाल घर में पहुंचे। दोनों ने सो रहे रामकिशोर पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद फर्श पर लिपाई कर खून के निशान मिटाने की कोशिश की गई। इसके बाद सोफिया ने अपने 16 वर्षीय बेटे रेहान उर्फ बिलाल को बुलाया।

बिस्तर के नीचे छिपाया शव, फिर नहर में फेंका

तीनों ने शव को लकड़ी के बॉक्स में रखा और कुछ समय के लिए उसे बिस्तर के नीचे छिपा दिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू को बेंचनुमा बॉक्स में कपड़ों के नीचे रख दिया गया। खून लगी झाड़ू व रामकिशोर के कपड़े भी कमरे में छिपाए गए। 15 और 16 सितंबर की रात चारों ने शव को ई-रिक्शा लोडर UP 32 ST 9940 में रखा। इसके बाद कनकहा के पास भावाखेड़ा नहर पुलिया के नीचे लकड़ी का बॉक्स फेंक दिया। आरोपियों को उम्मीद थी कि शव की पहचान नहीं हो पाएगी।

ई-रिक्शा से पुलिस आरोपियों तक पहुंची

पुलिस ने ई-रिक्शा लोडर के आने-जाने वाले रास्ते की CCTV फुटेज खंगाली। करीब 180 कैमरों की फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर ई-रिक्शा की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने बिजनौर क्षेत्र की सोफिया बानो, दुबग्गा के मुन्ना उर्फ मुच्छड़ व तालकटोरा निवासी मो. इकबाल उर्फ वसीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। मामले में 16 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

ये भी पढ़ें  शराब के नशे में पति से हुआ विवाद, रात में पत्नी ने खाया जहर...सुबह मिली मौत की खबर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link