Lucknow City

होली पर बदलेगा लखनऊ मेट्रो का टाइम…दोपहर बाद से रात तक चलेंगी ट्रेनें

4 मार्च को 2:30 बजे से शुरू होंगी सेवाएं, एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा

लखनऊ, 27 फरवरी 2026:

होली के मौके पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ मेट्रो के संचालन समय में बदलाव किया गया है। 4 मार्च को मेट्रो सेवाएं सुबह की बजाय दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर रात 10:30 बजे तक चलेंगी।

यह जानकारी उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी ने दी है। बताया गया कि त्योहार के दिन शहर में आवाजाही को आसान बनाने के लिए यह विशेष व्यवस्था की गई है। मेट्रो ट्रेनें दोनों टर्मिनल स्टेशनों, सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे संचालन शुरू करेंगी। इसके बाद रात 10:30 बजे तक नियमित अंतराल पर ट्रेनें चलती रहेंगी।

त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग एक स्थान से दूसरे स्थान जाते हैं। ऐसे में मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से तय समय का ध्यान रखते हुए सफर की योजना बनाने की अपील की है। मेट्रो प्रशासन ने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दीं हैं।

ये भी पढ़ें:
lucknow metro
lucknow metro

ये भी पढ़ें  बेवफाई में पत्नी को उतार मौत के घाट, फिर कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा पति, दृश्‍य देख लोगों की कांप गई रूह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button