Raebareli City

समाजवादी छात्र सभा व एबीवीपी विवाद: सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शहर कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग

शहीद चौक पर धरने के बाद डीएम-एसपी कार्यालय पर की नारेबाजी, पुलिस की कार्रवाई पर जताई नाराजगी, डीएम ने प्रतिनिधिमंडल को जांच का दिया भरोसा, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान के दौरान बैनर लगाने को लेकर हुआ था विवाद

विजय पटेल

रायबरेली, 18 सितंबर 2026ः

यूपी के रायबरेली में फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में हुए समाजवादी छात्र सभा और एबीवीपी के विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डीएम और एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने शहर कोतवाली प्रभारी को हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद विधायक राहुल लोधी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला। डीएम ने जांच का भरोसा दिया।

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी और बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहीद चौक पर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान शहीद चौक पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। शहीद चौक पर धरना देने के बाद कार्यकर्ता पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए डीएम और पुलिस कार्यालय पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद विधायक राहुल लोधी व सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने डीएम सरनीत कौर ब्रोका से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें:

samajwadi-chhatra-sabha-abvp-vivad-rae-bareli-protest (2)

Advertisement

सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के मुताबिक, डीएम ने आश्वासन दिया कि मामले की तीन दिन के भीतर मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवाद को लेकर कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं, पूरे मामले में प्रशासन की ओर से जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही गई है।

बता दें कि फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान के दौरान बैनर लगाने को लेकर समाजवादी छात्र सभा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले में सपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद पुलिस से हुई बहस के विरोध में सपा कार्यकर्ता हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी व बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारती के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे थे। कुछ देर बाद एबीवीपी कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए थे, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने नारेबाजी करने लगे। एसपी से मुलाकात कर राहुल लोधी ने शहर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह को हटाने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें  लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर ओवरब्रिज से लटका टैंकर...हादसा टला, अटकी रहीं राहगीरों की सांसें

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link