CrimeKarnataka

बिहार की 19 वर्षीय प्रवासी महिला से बेंगलुरु में अपहरण कर रेप, मामले में 2 लोग गिरफ्तार

बेंगलुरू, 3 अप्रैल 2025

एक चौंकाने वाली घटना में, बिहार की एक युवा प्रवासी मजदूर महिला को गुरुवार की सुबह बेंगलुरु के एक रेलवे स्टेशन के पास अपने भाई के साथ भोजन की तलाश करते समय अगवा कर लिया गया और उसके साथ बलात्कार किया गया। यह घटना महादेवपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में घटित हुई।

पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एक बलात्कारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद एक और अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आशिफ के रूप में हुई है।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2), 126 (2), 351 (2), 351 (3), 352, 64, 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया है। घटना रात 1.20 से 1.45 बजे के बीच हुई

ये भी पढ़ें:

पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय पीड़िता बिहार के बांका जिले की रहने वाली है। वह और उसका परिवार इलायची के खेतों में काम करने के लिए एक महीने पहले केरल के कट्टप्पन गांव गए थे। मौसम खत्म होने के बाद, लड़की के परिवार ने बिहार में अपने पैतृक गांव वापस जाने का फैसला किया। 1 अप्रैल को, उन्होंने केरल के एर्नाकुलर रेलवे स्टेशन पर लोगों से बिहार पहुँचने का रास्ता पूछा, जहाँ लोगों ने परिवार को बेंगलुरु जाने का रास्ता बताया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बंगाल के उलुबेरिया में पटाखों की चिंगारी से भड़की आग, हादसे में तीन बच्चों की जलकर मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link