Uttar Pradesh

मेरठ : ईदगाह के बाहर पोस्टर लहराने व फिलिस्तीन के पक्ष में प्रदर्शन का मुद्दा गरमाया, केस दर्ज

अनमोल शर्मा

मेरठ, 3 अप्रैल 2025:

ईद की नमाज के बाद मेरठ के शाही ईदगाह के बाहर कुछ युवकों द्वारा पोस्टर लहराने और फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करने का मामला गरमा गया है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है। पुलिस ने इसे शांति भंग करने की साजिश मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पोस्टर में हिंदू त्योहारों पर की गई थी टिप्पणी

ये भी पढ़ें:

31 मार्च की सुबह ईद की नमाज के बाद कुछ युवक सड़क पर एक पोस्टर लेकर खड़े हो गए। पोस्टर में हिंदू त्योहारों पर टिप्पणी की गई थी, जिसमें सवाल उठाया गया कि जब हिंदुओं के त्योहार सड़क पर मनाए जा सकते हैं, तो मुस्लिमों की नमाज पर सवाल क्यों उठाए जाते हैं? पोस्टर में होली, कांवड़ यात्रा, गणेश चतुर्थी और दिवाली के चित्र भी शामिल थे।

Advertisement

इसके अलावा दो युवकों ने फिलिस्तीन के समर्थन में तख्तियां लहराई और युद्ध समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और रेलवे रोड थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

रेलवे रोड थाने के दरोगा रविंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है और जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी। वहीं, अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के नेता सचिन सिरोही ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह घटना शहर की शांति भंग करने की कोशिश है और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें  योगी ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति-पत्र, कहा...भर्ती में गड़बड़ी करने वाले को भुगतनी होगी उम्रकैद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link