CrimeUttar Pradesh

लखनऊ : युवक की धारदार हथियार व ईंट से मारकर हत्या, भाई को बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रही बहन

लखनऊ, 29 जुलाई 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र के ग्राम बखतौरी में एक युवक की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई। सोमवार देर रात आरोपियों ने घर में घुसकर अमन दीक्षित (32) पर धारदार हथियार और ईंट से हमला किया। घर में मौजूद अमन की बहन राधिका भाई को बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रही लेकिन हमलावर रुके नहीं। वे अमन के सिर और चेहरे पर तब तक ताबड़तोड़ वार करते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी के मुताबिक आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं। मृतक के परिवार से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।

मृतक की बहन राधिका की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने बैठक में बनाई चुनावी रणनीति, कहा...वोट चोरी में कांग्रेस माहिर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link