CrimeUttar Pradesh

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दबोचे चार बदमाश, पैर में गोली लगने से सरगना हुआ लंगड़ा

लखनऊ, 27 फरवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में बुधवार रात पुलिस और ट्रांसफार्मर के महंगे तार चोरी करने वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गिरोह के सरगना रंजीत के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने रंजीत और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी फरार हो गया।

चुराते थे ट्रांसफार्मर, मलिहाबाद में हुई मुठभेड़

यह मुठभेड़ देर रात मलिहाबाद के सहिलामऊ गांव के मोड़ पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य वहां ट्रांसफार्मर खोल रहे हैं। इसके बाद मलिहाबाद, रहीमाबाद, ठाकुरगंज थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। वहां एक सेंट्रो कार में तीन लोग बैठे थे, जबकि दो लोग ट्रांसफार्मर से तार निकाल रहे थे। पुलिस के मुताबिक़ बदमाशों को घेरने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। कार में बैठे बदमाश भागने लगे, लेकिन कार आगे जाकर एक संकरे रास्ते में फंस गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरोह के सरगना रंजीत के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने रंजीत और तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:

फरार बदमाश की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गिरोह का सरगना रंजीत काकोरी के घनश्यामपुर खालिसपुर का रहने वाला है। उसके साथी मनोज उर्फ छोटू, विपिन कुमार गौतम और शिव यादव उर्फ सोनू गिरफ्तार किए गए हैं। घायल रंजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मुठभेड़ के दौरान गिरोह का एक सदस्य फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें  ODOP योजना से बदली तस्वीर : इटावा के जैनुल बने रोजगारदाता, हर महीने 50 हजार की कमाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button