DelhiNationalPolitics

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के साथ छह विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली, 20 फरवरी 2025:

दिल्ली में आज नया राजनीतिक अध्याय जुड़ने जा रहा है, जब रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। उनके साथ छह विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में इन्हें शपथ दिलाएंगे।

ये विधायक बनेंगे मंत्री

रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नई दिल्ली सीट से विधायक प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंदर इंद्राज को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:

बड़े राजनीतिक चेहरों की मौजूदगी की उम्मीद

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की तैनाती भी की गई है।

यह एक नई प्रेरणा और अध्याय : रेखा गुप्ता

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे एक ‘चमत्कार’ और ‘नई प्रेरणा’ बताते हुए कहा, “अगर मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं, तो सभी महिलाओं के लिए रास्ते खुले हैं। जो भी भ्रष्ट है, उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।”

चमत्कार जैसा लगता है : मनीष गुप्ता

रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि वह मुख्यमंत्री बनेंगी। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पार्टी ने हमें इतना सम्मान दिया है।”

ये भी पढ़ें  250 ग्राम आलू चोरी पर शख्स ने 112 पर की कॉल, पुलिस बुलाने का मामला जानकर हंसी नहीं रुकेगी!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link