Uttar Pradesh

दो बाइकों की हुई टक्कर फिर घुस गई कार, तीन लोगों की मौत

अनमोल शर्मा

मेरठ, 24 फरवरी 2025

यूपी के मेरठ जिले में सोमवार की देर रात मवाना थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य की हालत गम्भीर है।

मवाना थाना क्षेत्र में बहसूमा बाईपास पर हुए इस हादसे में नदीम शेरू और सलमान नामक युवकों की मौत हुई है। वहीं समीर को घायल हालत में मेरठ मुख्यालय रेफर किया गया है। दरअसल ये चारों दो बाइक पर सवार थे। मेरठ की ओर से मीरापुर की ओर जा रहे बाइक सवारों की पहले आपस मे टक्कर हुई फिर एक अन्य कार भी इनसे आकर टकरा गई। बहसूमा बाईपास पर कोहला गांव के पास हुए इस हादसे में पहले मौके पर ग्रामीण पहुंचे। उनसे मिली सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। यहां बाइक सवार नदीम,शेरू और सलमान की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  महाकुंभ 2025 : सिलेंडर से गैस लीक के बाद कल्पवासी टेंट में लगी आग, दमकल ने 10 मिनट में बुझाई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link