CrimeUttar Pradesh

बेनकाब होंगी साजिशें…बब्बर खालसा व आईएसआई से जुड़ा आतंकी लाजर मसीह गिरफ्तार

कौशांबी,6 मार्च 2025:

यूपी के कौशांबी जिले में प्रदेश की एसटीएफ व पंजाब पुलिस ने छह माह पूर्व न्यायिक हिरासत से फरार हुए आतंकी लाजर मसीह को गिरफ्तार कर लिया है। हैंड ग्रेनेड डेटोनेटर व विदेशी पिस्टल के साथ पकड़ा गया लाजर मसीह बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़ा है। उसकी गिरफ्तारी से भारत के लिए की जा रही साजिशों के खुलासे की उम्मीद जगी है।

यूपी एसटीएफ व पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा, छह माह पूर्व न्यायिक हिरासत से हुआ था फरार

आतंकी लाजर मसीह पंजाब में बीते साल 24 सितंबर को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हुआ था। छह महीने की लंबी खोजबीन के बाद यूपी एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने कौशांबी के कोखराज क्षेत्र में गुरुवार को तड़के धर दबोचा। गिरफ्तार आतंकी लाजर मसीह कुरलियां, मकोवाल, थाना रामदास, अमृतसर, पंजाब का रहने वाला है। वो बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के जर्मनी मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता था। उसका सम्पर्क आईएसआई एजेंट्स से भी था।

ये भी पढ़ें:

हैंड ग्रेनेड,डेटोनेटर विदेशी पिस्टल व फर्जी आधार कार्ड बरामद

Advertisement

आतंकी के पास तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्टल (Norinco M-54 Tokarev, USSR) 13 विदेशी कारतूस, संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ (सफेद रंग का पाउडर) गाजियाबाद के पते वाला आधार कार्ड, एक बिना सिम वाला मोबाइल फोन बरामद हुआ है। गिरफ्तारी के बाद से जांच एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। खुफिया एजेंसियां इस गिरफ्तारी को भारत में आतंकी साजिश के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही हैं। लाजर से पूछताछ जारी है इससे जल्द और खुलासे हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें  83 लाख रूपए की लग्जरी घड़ी की स्मगलिंग, दिल्ली एयरपोर्ट पर हांगकांग का नागरिक गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link