Uttar Pradesh

“नोएडा की कॉसमॉस सोसाइटी में कुत्ते को खाना खिलाने पर दो पक्षों में हंगामा”

नोएडा,27 जनवरी 2025

नोएडा के सेक्टर-134 स्थित कॉसमॉस सोसाइटी में रविवार रात कुत्ते को खाना देने को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट और धमकियों में बदल गया। आरोप है कि सोसाइटी में रहने वाली तमन्ना नाम की महिला कुत्तों को खाना देती है, जिससे स्ट्रीट डॉग्स की संख्या बढ़ने लगी और वे लोगों और बच्चों को काटने लगे। इस पर राहुल नामक एक निवासी ने उसे कुत्ते को खाना देने से मना किया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद तमन्ना ने बाहर से तीन-चार लोगों को बुलाकर सोसाइटी निवासियों के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की।

घटना के बाद सोसाइटी के लोग थाना एक्सप्रेस वे पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन लोग पुलिस से भी बहस करते रहे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक ओर वीडियो में लोग थाने में जमा होकर विरोध प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन किन्नरों के पास से 28 लाख नकद बरामद, आयकर विभाग कर रहा पूछताछ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link