Uttar Pradesh

लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन किन्नरों के पास से 28 लाख नकद बरामद, आयकर विभाग कर रहा पूछताछ

लखनऊ, 26 जून 2025:

लखनऊ एयरपोर्ट पर कोलकाता से इंडिगो की फ्लाइट 6E856 से पहुंचे तीन किन्नर यात्रियों के पास से एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने 28 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। बुधवार को हुई इस कार्रवाई में AIU को पहले से ही गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम विमान की लैंडिंग से पहले ही एयरपोर्ट पर अलर्ट थी।

जैसे ही यात्री टर्मिनल से बाहर निकले, तीन किन्नर संदिग्ध गतिविधियों के चलते जांच के दायरे में आ गए। हिरासत में लेकर उन्हें हजरतगंज स्थित AIU मुख्यालय ले जाया गया, जहां पूछताछ जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, पिंकी नामक किन्नर अपने दो साथियों के साथ कोलकाता से आई थी। आयकर विभाग को शक है कि पिंकी ने सोने को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने के लिए कैरियर का काम किया है। हालांकि, किन्नर समाज की नेता पायल किन्नर ने सफाई देते हुए कहा कि यह राशि पिंकी ने कोलकाता से गोल्ड लोन लेकर घर निर्माण के लिए लाई थी।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  आगरा सम्मेलन में किन्नर समाज का बड़ा कदम, पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाया 30 लाख का चंदा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link