Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से बाढ़ का कहर, 2 लोगों की मौत, 10 से अधिक लापता

शिमला, 26 जून 2025

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश एक बार फिर राज्य के लोगों में कहर बनकर बसर रही है। बीते बुधवार प्रदेश के कुल्लू जिले बादल फटने से आई अचानक बाढ़ में दो लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग लापता हो गए।

कांगड़ा जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण दो शव बरामद किए गए हैं और कम से कम 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुल्लू जिले में तीन घरों सहित कई घर बाढ़ में बह गए हैं।

घटना की जानकारी देते हुए कांगड़ा के जिला मजिस्ट्रेट हेमराज बैरवा ने बताया कि बुधवार को कांगड़ा के धर्मशाला के पास आई बाढ़ में दस से अधिक लोग बह गए। दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी के लिए बचाव अभियान जारी है। लापता लोग यहां एक छोटी पनबिजली परियोजना पर काम करने वाले श्रमिक हैं और संबंधित ठेकेदारों द्वारा उनका विवरण एकत्र किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कुल्लू जिले के बंजार, गड़सा, मणिकरण और सैंज में बादल फटने की कम से कम चार घटनाएं हुई हैं।

ये भी पढ़ें:

कुल्लू जिला कलेक्टर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ‘कुल्लू के बंजार उपमंडल-सैंज घाटी क्षेत्रों में बादल फटने की घटना हुई है। इस घटना में तीन लोग लापता हैं और बाढ़ में तीन घर बह गए हैं। मनाली के कई हिस्सों में भी जलस्तर बढ़ गया है। वहां के लोगों को आवश्यक चेतावनी दी गई है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की विभिन्न टीमें बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। हम राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों का पता लगाने का काम जोरों पर है।

 

 

ये भी पढ़ें  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऑनलाइन गेमिंग विधेयक को मंजूरी दी, अब सट्टा लगा तो हो सकती है जेल!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link