Himachal Pradesh

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 460 सड़कें बंद, 30 से अधिक लोग लापता

मंडी, 3 जुलाई 2025

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। राज्य की कई प्रमुख नदियां खतरनाक स्तर पर बह रही हैं। कई जगहों पर भूस्खलन हो रहा है। मंडी जिला इस बारिश से खास तौर पर प्रभावित हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार तक कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही अचानक बाढ़ आने का भी खतरा है। मंगलवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई है। इसके चलते 14 पुल, 148 घर और दुकानें बह गई हैं। अब तक राज्य भर में 51 लोगों की जान जा चुकी है। 34 लोग लापता हैं। गुरुवार को तीसरे दिन भी खोज और बचाव अभियान जारी है।

भूस्खलन के कारण अधिकारियों ने करीब 460 सड़कें बंद कर दी हैं। आईएमडी ने मंडी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। लोगों को सतर्क रहने और उन इलाकों में न जाने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका है। वहीं राज्य सरकार ने लोगों को अपनी यात्राएं स्थगित करने की भी सलाह दी गई है।

 

ये भी पढ़ें  कैंट एरिया में करता था प्रतिबंधित दवा व सिरिंज की सप्लाई... पुलिस की गिरफ्त से भागा आरोपी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link