Himachal Pradesh

हिमाचल की सीनियर महिला क्रिकेट टीम चुनी, शिमला की सुषमा वर्मा होंगी कप्तान

शिमला,15 अक्टूबर 2024

बीसीसीआई के सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। शिमला की सुषमा वर्मा को कप्तान बनाया गया है। पवन सेन को टीम का कोच नियुक्त किया गया है। टीम लखनऊ में 17 अक्तबूर से टूर्नामेंट के ग्रुप-डी के छह मुकाबले खेलेगी।

इसके लिए टीम लखनऊ रवाना हो गई है। टीम में हरलीन देओल, नितिका चौहान, सोनल ठाकुर, नीना चौधरी, शिवानी सिंह, मोनिका देवी, पूजा नेगी, सुष्मिता नेगी, नितिका चौहान, यमुना राणा, वासुची फिस्टा, ज्योति ठाकुर, कशिश वर्मा और प्राची चौहान को शामिल किया गया है।

हिमाचल की टीम का पहला मुकाबला 17 अक्तूबर को केरल के साथ होगा। जबकि 18 अक्तूबर को हरियाणा, 20 अक्तूबर को चंडीगढ़, 24 को रेलवे, 26 को त्रिपुरा और 28 अक्तूबर को सिक्किम के साथ मुकाबला होगा। ग्रुप-डी में लीग मुकाबलों में टॉप रहने वाली टीम टूर्नामेंट के नॉकआउट राउंड में जाएगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि सुषमा वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है। जबकि, पवन सेन को कोच नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : बिलासपुर में पूर्व कांग्रेस विधायक की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link