Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव : पहला नतीजा सपा के पक्ष में, सीसामऊ में नसीम जीतीं

लखनऊ, 23 नवंबर 2024:

यूपी विधानसभा की नौ सीटों के उपचुनाव में कानपुर के सीसामऊ क्षेत्र की मतगणना पूरी हो गई। इस सीट पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज की है। यहां से जीत हासिल करने की भाजपा की कोशिश सफल नहीं हो सकी। फिलहाल चुनाव नतीजे की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों के अनुसार नसीम सोलंकी ने लगभग आठ हजार वोटों से जीत हासिल की। मतगणना के 20 राउंड पूरे होने के बाद सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 69666 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 61037 वोट हासिल हुए। बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र शुक्ला को 1409 वोट मिल सके। नतीजों की जानकारी होने पर सपा में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता आतिशबाजी करने के साथ नाचने लगे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  घर में घुसे कोबरा की पालतू कुत्तों ने की घेराबंदी... भौंककर मालिक को किया अलर्ट, टली अनहोनी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link