NationalReligiousUttar Pradesh

अयोध्या पहुंचीं साध्वी ऋतंभरा, उठाई सनातन बोर्ड के गठन की मांग

अयोध्या, 1 मार्च 2025:

राम मंदिर आंदोलन की प्रमुख नेत्री साध्वी ऋतंभरा अयोध्या पहुंचीं और सनातन बोर्ड के गठन की पैरवी की। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड ने जमीनों पर कब्जा करने की साजिश रची, जिसे विफल करना आवश्यक है। साध्वी ने जोर देते हुए कहा कि भारत के खिलाफ षड्यंत्र करने वाले कभी सफल नहीं होंगे।

राम मंदिर के बाद अब काशी-मथुरा की बारी

साध्वी ऋतंभरा ने कहा, “हमने नारा दिया था-अयोध्या, मथुरा, काशी तीनों लेंगे एक साथ। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन चुका है, दूसरे और तीसरे चरण का कार्य जारी है।” उन्होंने यह भी कहा कि काशी और मथुरा को लेकर भी कानूनी लड़ाई जारी है। इन पर हिंदू समाज का अधिकार है।

ये भी पढ़ें:

महाकुंभ पर साध्वी का बयान

Advertisement

महाकुंभ पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर साध्वी ने कहा कि सीएम योगी ने ऐसे तत्वों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा, “महाकुंभ में जातियों की दीवारें ध्वस्त हो गईं, पूरा भारत एकात्मता के भाव में नजर आया।”

‘हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान सिरमौर रहेगा’

साध्वी ऋतंभरा ने भारत की एकता और अखंडता पर बल देते हुए कहा, “नेताओं की कलुषित मानसिकता से अब भारत मुक्त होगा। पार्टियां और जातियां हमें नहीं बांट पाएंगी। हम एक हैं और एक रहेंगे।” उन्होंने सभी से अपनी मातृभाषा में बातचीत करने की अपील की और कहा कि हिंदी, हिंदू, हिंदुस्तान सिरमौर था, है और रहेगा।

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : प्रयागराज में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला, ममता कुलकर्णी की महामंडलेश्वर नियुक्ति पर उठाए थे सवाल।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link