CrimeHo Halla SpecialUttar Pradesh

जरा सी बात पर पति बना दरिंदा…पत्नी के प्राइवेट पार्ट को गर्म चिमटे से जलाया

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 27 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र में एक युवक ने गुस्से में हैवानियत दिखाते हुए पत्नी के प्राइवेट पार्ट को गर्म चिमटे से जला दिया। पत्नी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पति पत्नी के बीच अक्सर होने वाली नोक झोंक यूं हीं खत्म भी हो जाती है लेकिन चील्ह थाना क्षेत्र में रहने वाला युवक अजय गत 24 जनवरी को रात में पत्नी से हुई तकरार के बाद गुस्से में दरिंदा बन गया। उसने गर्म चिमटा उठाया और पत्नी के प्राइवेट पार्ट जलाना शुरू कर दिया। तेज पीड़ा से पत्नी चीखती रही लेकिन अजय ने रहम नहीं किया।

ये भी पढ़ें:

पिता ने अस्पताल में बेटी को भर्ती कराया

Advertisement

आखिरकार पत्नी के मायके खबर पहुंची तो पिता ने ही आकर अपनी बेटी को दयनीय हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका उपचार चल रहा है।
इस मामले में पीड़ित युवती की भाभी ने पति अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सीओ मंजरी राव ने बताया कि थाना चील्ह पुलिस को महिला की भाभी ने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला को गम्भीर प्रवृत्ति की चोटें आईं हैं। मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें  क्या 1 जनवरी से बंद हो जाएगा आपका PAN? जल्दी करें ये काम वरना रुक जाएगी सैलरी और ITR!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link