Ho Halla SpecialNationalUttar Pradesh

आगरा : फागुन महोत्सव का भव्य आगाज, खाटू श्याम जी की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

मयंक चावला
आगरा, 6 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के आगरा में कल बुधवार को फागुन महोत्सव की शानदार शुरुआत हुई। श्री श्याम धनी मित्र मंडल द्वारा नगर में भव्य खाटू श्याम जी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के हर वर्ग ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी सड़कों पर उमड़े, जिससे पूरा नगर रंग-बिरंगे रंगों से सराबोर नजर आया। जय श्री श्याम के नारों के साथ भक्त झूमते हुए आगे बढ़े।

शोभायात्रा में आगरा की प्रमुख धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। श्री रामलीला कमेटी, आगरा पुली एवं कृषि यंत्र निर्माता एसोसिएशन, आगरा लोहा व्यापारी संगठन, आगरा केमिस्ट एसोसिएशन और आगरा फर्नीचर संगठन समेत कई संस्थाओं ने बाबा के डोले निकाले।

फागुन महोत्सव के तहत 10 दिवसीय भव्य आयोजन भी होगा, जिसकी शुरुआत आज 6 मार्च को मेहंदी की होली से होंनी है। बुधवार को निकली शोभायात्रा श्री मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होकर रावत पाड़ा, मोतीगंज, बेलनगंज होते हुए जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर तक पहुंची। भक्तों की आस्था और उल्लास से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  एक-दो नहीं, रैंप से निकले 52 सांप, किसान परिवार ने मारकर दफनाए, वन विभाग करेगा जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link