NationalPoliticsUttar Pradesh

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का सवाल… मोहन भागवत ने महाकुंभ में क्यों नहीं लगाई डुबकी?

अशरफ अंसारी

इटावा, 6 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय बुधवार शाम इटावा पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए महाकुंभ को लेकर सवाल खड़े किए।

अजय राय ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर तंज कसते हुए कहा, ”उनसे जनता पूछ रही है कि उन्होंने महाकुंभ में आस्था की डुबकी क्यों नहीं लगाई?” उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 66 करोड़ श्रद्धालुओं द्वारा डुबकी लगाने के दावे पर भी सवाल खड़े किए।

ये भी पढ़ें:

अबू आजमी के बयान पर ये बोले कांग्रेस नेता

Advertisement

मीडिया से बातचीत में अजय राय ने महाराष्ट्र के सपा विधायक अबू आजमी के औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह देश सभी धर्मों का है। सभी धर्मों के लोग यहां रहते हैं। हर किसी को सोच-समझकर बयान देना चाहिए, जिससे देश की एकता और सद्भाव बना रहे।” इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें  दिल्ली : 6 करोड़ के हीरे के हार की तस्करी, एयरपोर्ट पर बैंकॉक से आया शख्स गिरफ्तार।  

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link