NationalRajasthan

राजस्थान बॉर्डर में घुसा संदिग्ध पाक नागरिक,सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट

बाड़मेर (राजस्थान), 26 अगस्त


भारत-पाक सीमा
पर राजस्थान के बाड़मेर ज़िले में सीमावर्ती इलाके में एक पाक नागरिक के पकड़े जाने के बाद सुरक्षा एजेंसिया सक्रिय हो गई हैं।

संदिग्ध व्यक्ति से बीएसएफ पुलिस और अन्य इंटेलिजेंस एजेंसिया सयुंक्त रूप से पूछताछ कर रही हैं।

चौहटन की क्षेत्राधिकारी कृतिका यादव ने बताया कि सीमा पार से 25 अगस्त की सुबह जिले के बाखासर पुलिस थाना इलाके के नवातला सीमा चौकी क्षेत्र में उक्त 20 वर्षीय एक संदिग्ध व्यक्ति घुस आया था। भारत की सीमा में घुसता देख बॉर्डर पर जवानों ने उसको रुकने के लिए कहा लेकिन वह भारतीय सीमा की ओर भागा। बाद में स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें:

जानकारी मिलने पर बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि वह बॉर्डर क्षेत्र में भारतीय सीमा में क्यों आया।

इस मामले में सीमा सुरक्षा बल के बाड़मेर सेक्टर के जन संपर्क अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सुरक्षा बल ने एक संदिग्ध को पाकिस्तान से भारत की ओर भारत-पाक सीमा पार कर भारत में घुसने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया है। इसके बाद बीएसएफ ने तुरंत तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया।

संदिग्ध की पहचान, उसके इरादे और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों से संभावित संबंधों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें  कड़ाके की ठंड पर सेवा भारी : CM योगी ने सुनीं समस्याएं, बोले-किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button