BusinessNationalPoliticsUttar Pradesh

सपा मुखिया ने शेयर बाजार में गिरावट पर भाजपा को घेरा, कहा-पाई-पाई का हिसाब लेंगे युवा

लखनऊ, 28 फरवरी 2025:

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शेयर बाजार में आई गिरावट को लेकर भाजपा पर सवाल दागे हैं। उन्होंने कहा कि ‘भाजपा’ नागरिकों को ‘ग्राहक’ समझकर उनका उत्पीड़न करना बंद कर दे व युवा और आम जनता के धन और निवेश का शोषण करनेवालों को दंडित करे। सरकार अपनी ज़िम्मेदारी से भाग नहीं सकती, युवा पीढ़ी अपनी एक-एक पाई का हिसाब सरकार से लेकर रहेगी।

सरकार का निगरानी तंत्र फेल साबित हुआ

सपा मुखिया ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी प्रतिक्रिया की शुरुआत युवा निवेशकों के सम्बोधन से की है। उन्होंने कहा कि शेयर बाज़ार की ‘महागिरावट’ युवा पीढ़ी के शेयर मार्केट में लगाए अरबों रुपये को निगल गयी है। शेयर बाज़ार में नये निवेशकों के रूप में जुड़ी युवा पीढ़ी की निवेशित पूंजी को बचाना शेयर मार्केट से जुड़े सरकारी निगरानी तंत्र का काम होता है। जो फेल साबित हुआ इसे भंग कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:

कहा- सरकार को बाजार चला रहा है

Advertisement

इस महागिरावट का असर अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र पर पड़ेगा। युवा पीढ़ी का ये नुक़सान ईएमआई पर लिये गये घरों और सामानों पर भी पड़ेगा और भुगतान न कर पाने की अवस्था में लोन देनावाले बैंक और फ़ाइनेंस कंपनियाँ भी इस गिरावट की चपेट में आ जाएंगी। सरकार तुरंत कुंभकर्णी नींद से जागे और 6 महीने से गिर रहे बाज़ार को बचाने के उपाय ढूंढे नहीं तो ये मान लिया जाएगा कि सरकार को बाज़ार चला रहा है और सरकार पूरी तरह असफल हो चुकी है।

ये भी पढ़ें  खेल और राजनीति के दिग्गज सुरेश कलमाड़ी का निधन, CWG 2010 और बीजिंग ओलंपिक की सफलता में रहा महत्वपूर्ण योगदान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link