Ho Halla SpecialPoliticsUttar Pradesh

संगम से निकलने लगा दमकल वाहनों का काफिला, घर-घर पहुंचेगा त्रिवेणी का जल

महाकुंभ नगर 28 फरवरी 2025:

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ के समापन के बाद संगम का पवित्र जल घर घर पहुंचाने के उद्देश्य से दमकल विभाग ने शुक्रवार को काम शुरू कर दिया। पंप के सहारे जल को वाहनों के टैंक में एकत्र किया गया फिर एक के बाद एक अपने जिलों को रवाना होने लगे।

सरकार ने डुबकी लगाने से वंचित लोगों के लिए निकाली थी तरकीब

जेल में बंदियों को संगम के जल से स्नान करने की पहल कर चुकी सरकार ने महाकुंभ न आ पाने वालों के लिए तरकीब निकाली थी। इसके लिए मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात विभिन्न जिलों से आए दमकल वाहनों को माध्यम बनाया गया। 45 दिन तक सम्भावित आग से बचाव का काम करने वाले दमकल वाहनों को लौटते समय संगम का जल अपने अपने जिलों में साथ लेकर जाने को कहा गया।

ये भी पढ़ें:

जिलों में नगर पालिका के टैंकरों से ली जा सकती है वितरण में मदद

Advertisement

इसी के तहत शुक्रवार को दमकल वाहनों की वापसी जब शुरू हुई तो ये पहले संगम के घाट पर पहुंचे। यहां अफसरों की मौजूदगी में कर्मियों ने पंप के सहारे टैंकरों में पवित्र संगम का जल भरा। टैंक फुल करने के बाद ही वाहन अपनी मंजिल की ओर रवाना हुए। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक संगम के जल को वितरित किये जाने के लिए नगर पालिका या नगर पंचायत के टैंकरों की मदद ली जा सकती है क्योंकि उनके वाहन का सिस्टम वितरण के अनुकूल रहता है।

ये भी पढ़ें  वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत पर गोरखपुर में जश्न, कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link