CrimeNationalPoliticsUttar Pradesh

मथुरा: चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव, एक कार्यकर्ता व कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए

मथुरा, 28 फरवरी 2025:

यूपी के मथुरा जिले में शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के मुखिया व सांसद चद्रशेखर आजाद के काफिले पर दो बार पथराव किया गया। घटना में एक कार्यकर्ता के साथ कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए है। फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की बात कही गई है।

अनुसूचित जाति के परिवार से मिलने जा रहे थे गांव

शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चन्द्रशेखर आजाद मथुरा के सुरीर गांव में एक अनुसूचित जाति के परिवार से मिलने आए थे। इससे पहले वो गांव में परिवार से मिलते रास्ते मे परसोती गढ़ी इलाके में कुछ लोगों ने उनके वाहनों के काफिले पर पथराव कर दिया। सूचना पाकर तमाम कार्यकर्ता व पुलिस भी पहुंच गई। सड़क पर हंगामे वाले हालात में किसी तरह उनका काफिला पुलिस के साथ ही आगे बढ़ा और परिवार से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें:

लौटते समय फिर हुआ हमला, पार्टी ने पुलिस पर उठाए सवाल

Advertisement

मामला यहीं शांत नहीं हुआ वापसी के समय एक बार फिर रास्ते मे पथराव कर दिया गया। अब बवाल इस बात पर खड़ा हो गया कि पुलिस ने सुरक्षा में लापरवाही बरती इसलिए ऐसा हुआ। पथराव में एक कार्यकर्ता और कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम प्रकाश ने आरोप लगाया कि गांव जाते समय जब पथराव हुआ तभी पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन सुरक्षा में लापरवाही बरती गई।

ये भी पढ़ें  ट्रेन व हॉस्पिटल में तीन मर्डर से फैलाई दहशत... भीड़ के हत्थे चढ़ा, पुलिस की गोली ने ऐसे दी मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link