Uttar Pradesh

गोरखपुर : पैडलेगंज गुरुद्वारा के नवीन भवन का 24 को सीएम योगी करेंगे लोकार्पण, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 20 अगस्त 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार (24 अगस्त) को गोरखपुर के पैडलेगंज गुरुद्वारा के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। बुधवार को डीएम दीपक मीणा ने अन्य अधिकारियों के साथ गुरुद्वारा परिसर पहुंचकर सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, यातायात व्यवस्था और पार्किंग की समुचित तैयारी की जाए।

ये भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश सरकार की धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण योजना के तहत पैडलेगंज गुरुद्वारा का कायाकल्प किया गया है। लगभग दो करोड़ 34 लाख 69 हजार रुपये की लागत से बने इस भवन में श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। गुरुद्वारा प्रांगण में आकर्षक फर्श, सुसज्जित हॉल, भंडारा कक्ष, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था की गई है।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान गुरुद्वारा पैडलेगंज कमेटी के अध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह नीलू, जटाशंकर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जसपाल सिंह, उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू, हरप्रीत सिंह साहनी, जोगेंद्र सिंह, चरणजीत सिंह, तेजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  राज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर को अनिवार्य सेवानिवृत्ति, 19 प्रशिक्षु IAS बने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link