NationalPoliticsUttar Pradesh

मेरठ : सपा पार्षद कीर्ति घोपला को नाले में धकेला… गोबर में गिराकर पीटा, वीडियो वायरल

अनमोल शर्मा

मेरठ, 1 मार्च 2025:

यूपी के मेरठ में सपा पार्षद कीर्ति घोपला की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग उन्हें नाले में धक्का देते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। नाले से बाहर निकालने के बाद भी उनके साथ हाथापाई जारी रही, जिसके बाद एक व्यक्ति ने उन्हें गोबर के ढेर में धकेलकर फिर से पीटा।

हाल ही में जेल से रिहा हुए पार्षद, मंत्री पर लगाए आरोप

ये भी पढ़ें:

कीर्ति घोपला हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुए थे। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि मंत्री ने उन्हें साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाया। पार्षद का कहना था कि जिस महिला ने उन पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया था, वह भाजपा कार्यकर्ता हैं। पूरा मामला राजनीतिक साजिश है।

मंत्री ने किया आरोपों से इनकार

राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने पार्षद के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह आपसी विवाद है और इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। मंत्री ने इसे “पब्लिसिटी स्टंट” करार देते हुए कहा कि पार्षद बेवजह उनका नाम घसीट रहे हैं।

पुलिस बता रही जमीन विवाद का मामला

इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन का कहना है कि घटना करीब एक महीने पुरानी है। इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। जांच में यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा पाया गया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  छात्राओं के हाथों पर मेंहदी बनकर खिली ऑपरेशन सिंदूर की सफलता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link