CrimeMaharashtra

महाराष्ट्र : तलाक के लिए नहीं मान रहा था पति, बेटे और दो अन्य के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी हत्या

ठाणे, 1 मार्च 2025

नवी मुंबई के उल्वे से 38 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद होने के कुछ दिनों बाद पुलिस ने उसकी पत्नी और दो अन्य लोगों को उसकी हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दंपति के किशोर बेटे को भी हिरासत में लेकर रिमांड होम भेज दिया गया है। पुल पर शव मिला, पत्नी के संदिग्ध व्यवहार के कारण गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि पीड़ित सचिन मोरे 23 फरवरी को वावहाल गांव में एक नाले के पुल पर मृत पाया गया था। शुरुआत में उसकी पहचान अज्ञात थी और अधिकारियों ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया।

एक अधिकारी ने बताया, “इस बीच, एक महिला और उसका बेटा पुलिस थाने में शिकायत लेकर आए कि उसका पति 22 फरवरी से लापता है। पुलिस ने पीड़ित की तस्वीर मां-बेटे को दिखाई, जिन्होंने उसकी पहचान की।”

ये भी पढ़ें:

हालांकि, जब पुलिस ने पत्नी से उसके पति के लापता होने के बारे में पूछा, तो उसने गोलमोल जवाब दिए, जिससे संदेह पैदा हुआ। जांचकर्ताओं ने उसके मोबाइल फोन रिकॉर्ड और उनके घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

Advertisement

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा, जांच के दौरान पत्नी ने कबूला गुनाह

फोरेंसिक पोस्टमार्टम से पता चला कि मोरे की मौत दम घुटने से हुई थी, क्योंकि उसका नाक और मुंह बंद था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया, “पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका पति उसे परेशान करता है और वह तलाक चाहती है।” चूंकि मोरे ने उसे तलाक देने से इनकार कर दिया था, इसलिए उसने कथित तौर पर अपने बेटे, दोस्त रोहित टेमकर और ऑटोरिक्शा चालक प्रथमेश म्हात्रे के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

ज़हरीला जूस, गला घोंटकर हत्या, और पुल पर फेंका गया शव

हत्या की साजिश के अनुसार, महिला ने करेले के जूस में नींद लाने वाली दवा मिलाकर अपने पति को पिला दी। जब वह बेहोश हो गया, तो उन्होंने उसे ऑटोरिक्शा में डाल दिया। पुलिस ने बताया कि बाद में उसने एक लंबे कपड़े से उसका गला घोंट दिया और उसके बाद उसके शव को पुल पर फेंक दिया।

जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने गुरुवार को पत्नी टेमकर और म्हात्रे को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच, उसके 16 वर्षीय बेटे को हिरासत में लेकर रिमांड होम भेज दिया गया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें  गुजरात : 80 वर्षीय पिता की दूसरी शादी से नाराज था बेटा, कहासुनी में बाप ने गोली मारकर हत्या कर दी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link