CrimeUttar Pradesh

दावत खा रहे बाराती की गोली मारकर हत्या… विवाह समारोह में मची भगदड़

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 23 मई 2025:

यूपी के देवरिया जिले के खुखुन्दु थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी में कुशीनगर से आए एक बाराती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग से समारोह में भगदड़ मच गई। एसपी ने हमलावर की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं।

कुशीनगर से आई थी बारात, चुपचाप दाखिल हुआ हमलावर

ये भी पढ़ें:

खुखुन्दु थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरी में रहने वाले अनिल के घर बीती रात कुशीनगर से बारात आई थी। स्वागत सत्कार के बाद विवाह की रस्में शुरू हुई और लगभग 11 बजे बाराती दावत खाने में मशगूल हो गए। इन्हीं बारातियों में अहिरौली कुशीनगर निवासी राजन यादव (35) भी शामिल था। राजन दावत खा रहा था। इसी दौरान समारोह में एक युवक दाखिल हुआ और राजन यादव के पीछे आकर खड़ा हो गया।

Advertisement

एसपी ने घटना के खुलासे के लिए बनाई टीम

किसी को भनक तक नहीं लगी और हमलावर युवक ने राजन पर फायर झोंक दिया। राजन लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। समारोह में भगदड़ मच गई। हमलावर युवक फरार हो चुका था। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटनास्थल का जायजा लिया और खुलासे के लिए टीम गठित कर दी है।

ये भी पढ़ें  धामी ने जानी सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति... रिवर प्रोटेक्शन और डीसिल्टिंग कार्यों पर जोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link