ProjectsUttar Pradesh

काशी में सावन शिवरात्रि पर भक्ति और आस्था की बौछार, हेलीकॉप्टर से हुई भव्य पुष्पवर्षा

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 23 जुलाई 2025:

श्रावण मास की पावन शिवरात्रि के अवसर पर धर्मनगरी काशी में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री काशी विश्वनाथ धाम और श्री मार्कण्डेय महादेव धाम परिसर में हेलीकॉप्टर से भव्य पुष्पवर्षा की गई।

पुष्पवर्षा के दौरान मंदिर परिसरों में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अनूठी पहल ने न केवल भक्तों को आध्यात्मिक आनंद प्रदान किया, बल्कि काशी की सांस्कृतिक पहचान को भी और प्रबल किया।

ये भी पढ़ें:

आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए थे। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इसे श्रद्धा और सुरक्षा के समन्वय का प्रतीक बताया। डीएम सत्येंद्र कुमार ने कहा कि काशी की यह परंपरा भक्ति और प्रशासनिक समर्पण का अद्वितीय संगम है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा : ट्रैक्टर की साफ्ट में फंसी साड़ी, महिला का सिर हुआ धड़ से अलग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link