Uttar Pradesh

गोरखपुर में चौकी इंचार्ज को बंधक बनाकर पीटा

हरेन्द्र दुबे

गोरखपुर,25 नवम्बर 2024:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जमीनी विवाद के मामले में गांव में पहुंचे एक चौकी इंचार्ज को बंधक बनाकर पीटने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक सिकरीगंज थाना क्षेत्र दुघरा चौकी अंतर्गत राजन यादव अपने घर गोरखपुर से गांव पर आए थे। यहां राम सिंह के पुत्र सरवन यादव और राम यादव ने मिलकर राजन यादव को बुरी तरह रविवार सुबह पीटा। 100 नंबर पर सूचना देने के कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा बुझाकर अपने घर भेज दिया।

ये भी पढ़ें:

दोपहर करीब 2:00 बजे दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्ष आपस में टकराने लगे और ईंट पत्थर भी चलने लगे। कुछ देर बाद दुघरा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार और विनीत सिंह मौके पर पहुंचे।

चौकी इंचार्ज द्वारा लोगों को समाझाया बुझाया जा रहा था। इसी दौरान सरवन कुमार ने घर की औरतों को आगे कर दिया और सरवन की तरफ से चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया। चौकी इंजार्ज को बुरी तरह से पीटा गया। इस दौरान दोनों पक्ष भी आपस में भिड़े और दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई।

देर शाम को पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी खजनी, थानाध्यक्ष बेलघाट और थानाध्यक्ष सिकरीगंज मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज से मारपीट करने के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर हुक्काबार कांड: नाबालिगों के शोषण में पुलिस की मिलीभगत उजागर, दो पुलिसकर्मी निलंबित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button