Uttar Pradesh
इटावा : गृह मंत्री के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

अशरफ अंसारी
इटावा, 19 दिसंबर 2024:
यूपी के इटावा में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा और गृह मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया जो उनके अपमान के बराबर हैं। ज्ञापन में कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने वाले को किसी भी सार्वजनिक पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं होना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, उदयभान सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।







praveensurajpuretah@gmail.com