NationalUttarakhand

सीमांत नीती घाटी से जुड़ा पांगती पुल चट्टान गिरने से टूटा, आवागमन ठप, नया ब्रिज बनना शुरू

देहरादून: 7 मार्च, 2025:

उत्तराखंड के चमोली जिले में सीमांत नीती घाटी को जोड़ने वाला पांगती पुल देर रात भापकुंड नामक स्थान पर भारी चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। यह पुल नीती घाटी के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग था। इसके क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने नए पुल का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया है।

बीआरओ ने युद्धस्तर पर शुरू किया नवनिर्माण

पांगती पुल नीती घाटी के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह पुल न केवल स्थानीय लोगों के लिए मददगार था बल्कि पर्यटकों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। पुल के क्षतिग्रस्त होने से इस क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों पर भी असर पड़ेगा इसलिए सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों और पुलों का निर्माण और रखरखाव करने वाली बीआरओ ने नए पुल का निर्माण शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : 9वां टाइगर रिजर्व होगा माधव राष्ट्रीय उद्यान, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link