NationalUttar Pradesh

होटल में नौ दिन से रुकी थी उज्बेकिस्तान की महिला…फिर मिली लाश

लखनऊ, 11 मार्च 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में नौ दिन पहले रुकी महिला की लाश उसी के कमरे में मिली है। महिला उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। उसके साथ चार दिन तक एक युवक भी रहा जो बाद में चला गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छह मार्च को चला गया था साथ मे रहने वाला युवक

विभूतिखंड थाना क्षेत्र विजयंतखंड इलाके में होटल अतिथि इन नाम का होटल है। गत दो मार्च को यहां
सतनाम नामक युवक के साथ उज्बेकिस्तान की 40 वर्षीय महिला Egamberdieva Zebo Khidirobna होटल में रुकने आई थी। होटल स्टॉफ के मुताबिक सतनाम छह मार्च को चला गया लेकिन महिला अपने कमरे में रुकी हुई थी। सोमवार को रूम सर्विस के स्टॉफ ने उसे खाने पीने की चीजें दी थीं।

ये भी पढ़ें:

स्टॉफ ने मास्टर की से खोला रूम का दरवाजा

Advertisement

मंगलवार को वो देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली। रूम सर्विस ने बाहर से आवाज दी लेकिन भीतर से कोई रिस्पॉन्स न मिलने पर मास्टर की से दरवाजा खोला गया। अंदर उसकी लाश पड़ी थी। होटल स्टॉफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और महिला के परिजनों से सम्पर्क करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें  यूपी उपचुनाव : वोटिंग में कुंदरकी आगे, गाजियाबाद के मतदाता अभी फिसड्डी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link