Uttar Pradesh

यूपी में कानून व्यवस्था पर मायावती ने उठाए सवाल, कहा… नए डीजीपी के सामने बड़ा चैलेंज

 

लखनऊ, 1 जून 2025

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने यूपी में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रदेश के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण के सामने बड़ी चुनौतियों की आशंका जताई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर रविवार को जारी अपने बयान में मायावती ने कहा कि देश के कई राज्यों खासकर यूपी में सामंती और आपराधिक तत्वों का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है, जिससे जातिवादी और सांप्रदायिक द्वेष, हिंसा, अन्याय, अत्याचार और लोगों को उजाड़ने जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि यह सब दर्शाता है कि यूपी में कानून का शासन ठीक से काम नहीं कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

मायावती ने नए डीजीपी के कार्यकाल को चुनौतीपूर्ण बताते हुए कहा कि राज्य में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था की बहाली एक कठिन कार्य होगा। उन्होंने राज्य सरकार और सत्ताधारी दल के नेताओं से आह्वान किया कि वे कानून का राज स्थापित करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश को देश के बहुआयामी विकास में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। भारत की विशाल आबादी की समग्र उन्नति में यूपी को देश की प्रगति की रीढ़ बनना चाहिए। इसके बजाय यह प्रदेश अपराध और कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण नकारात्मक चर्चाओं में बना रहता है, जो जनहित और देशहित में कतई उचित नहीं है।

ये भी पढ़ें  देर रात तक चला रेस्क्यू…नौ मजदूर निकाले, दो की मौत, इंस्पेक्टर भी जख्मी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link