Maharashtra

नागपुर हिंसा मामले का मास्टरमाइंड फहीम खान गिरफ्तार

नागपुर, 19 मार्च 2025

नागपुर हिंसा मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड फहीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। विश्व हिंदू परिषद के आंदोलन के बाद मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। फहीम शमीम शेख सोमवार दोपहर को उस विरोध प्रदर्शन में शामिल था। बता दें कि फहीम शमीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के नागपुर जिला अध्यक्ष है। सोमवार दोपहर को विरोध प्रदर्शन करने के लिए 38 वर्षीय फईम शमीम खान के खिलाफ आरोप दर्ज किए गए। फहीम ने 50 से 60 लोगों की भीड़ इकट्ठा कर थाने में बयान दिया था।

कौन है आरोपी फहीम खान?

फहीम खान अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) का नगर अध्यक्ष है और नागपुर के यशोधरा नगर स्थित संजय बाग कॉलोनी में रहता है. पुलिस ने बताया कि सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में दर्ज की गई एफआईआर में फहीम खान का नाम प्रमुख आरोपियों में शामिल है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फहीम खान ने हिंसा भड़कने से कुछ समय पहले कथित तौर पर भड़काऊ भाषण दिया था, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया और हिंसा भड़क उठी।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ में अवैध कब्जों पर गरजा बुलडोजर... ऐसे खाली कराई करोड़ों की सरकारी जमीन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link