Uttar Pradesh

वाराणसी : अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी व पुतला जलाने से भड़के सपाई, किया प्रदर्शन

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 2 अप्रैल 2025:

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने और उनका पुतला जलाने की घटनाओं के विरोध में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता संदीप मिश्रा के खिलाफ दर्ज कथित फर्जी मुकदमे को राजनीतिक साजिश बताते हुए कड़ी निंदा की।

सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए योगी सरकार पर द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह से मुलाकात कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और निष्पक्ष जांच की मांग की।

ये भी पढ़ें:

सपा नेताओं का कहना है कि संदीप मिश्रा पर दर्ज मुकदमा पूरी तरह से बेबुनियाद और प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से तत्काल केस वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री और विधायक खुलेआम अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। उनका पुतला जला रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। वहीं, सपा कार्यकर्ता द्वारा बिना किसी का नाम लिए पोस्टर लगाने पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है।

प्रदर्शन में एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, किशन दीक्षित, संतोष यादव, विष्णु शर्मा, रविकांत विश्वकर्मा, रीबू श्रीवास्तव, पूजा यादव, राहुल गुप्ता समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

ये भी पढ़ें  हैदराबाद में अपार्टमेंट से गिरकर महिला की मौत, पति ने बिजनेसमैन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link