Uttar Pradesh

काशी में देश का पहला अर्बन रोपवे, स्विस टेक्नोलॉजी का कमाल!

वाराणसी, 4 फरवरी 2025

वाराणसी में देश की पहली अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। इस परियोजना को स्विट्जरलैंड की बर्थोलेट कंपनी विश्वस्तरीय तकनीक के साथ तैयार कर रही है। सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिसमें बिजली कटौती जैसी आपात स्थितियों के लिए डीजल आधारित मोटर लगाई गई है, जो अपने आप सक्रिय होकर केबल कार को नजदीकी स्टेशन तक पहुंचाएगी। कैंट और रथयात्रा स्टेशन पर मुख्य मशीन के साथ यह विशेष तकनीक लगाई गई है, जिससे रोपवे संचालन में किसी भी रुकावट की स्थिति से बचा जा सके।

इस परियोजना को वाराणसी की भीड़भाड़ को देखते हुए शुरू किया गया है, जिससे शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। 807 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी रोपवे परियोजना की आधारशिला 24 मार्च 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निगरानी में इसका काम तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे ऐतिहासिक शहर में यातायात सुगम हो सके और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  खेल रहे बच्चों पर गिरी खंडहरनुमा घर की दीवार, एक की मौत, कई घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link