Uttar Pradesh

गाजियाबाद में STF की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार का इनामी बदमाश सूरज पारदी गिरफ्तार

नोएडा,4 फरवरी 2025

एसटीएफ नोएडा ने पारदी गिरोह के कुख्यात बदमाश सूरज पारदी को गिरफ्तार किया है, जिस पर उत्तर प्रदेश और पंजाब में 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसे गाजियाबाद की लोनी सीमा से पकड़ा गया। सूरज पर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 2024 में गाजियाबाद में एक आभूषण की दुकान का शटर काटकर की गई चोरी में उसका हाथ था, जिसके बाद उस पर इनाम घोषित किया गया था।

इसके अलावा, सूरज ने 2024 में पंजाब के फगवाड़ा में भी एक आभूषण की दुकान में सेंधमारी कर कीमती जेवर चुराए थे, जिसके चलते पंजाब पुलिस ने भी उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। पारदी गिरोह के कई अन्य सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, और पुलिस गिरोह के बाकी अपराधियों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उत्तर प्रदेश को 2 अक्टूबर 2025 तक गरीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link